फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रफ्तार सेवन और राफा रेड फाइनल में पहुंचे

रफ्तार सेवन और राफा रेड फाइनल में पहुंचे

Thu, 05 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रफ्तार सेवन और राफा रेड फाइनल में पहुंचे
अल्मोड़ा। हीराडुंगरी मैदान में आयोजित सेवन-ए-साइड रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के गत रात खेले गए सेमीफाइनल मैचों में जीत दर्ज कर रफ्तार सेवन और राफा रेड ने फाइनल में स्थान बनाया है।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल मैच रफ्तार सेवन और परिहार सेवन के मध्य हुआ। रफ्तार सेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए। जवाब में परिहार सेवन 25 रन पर आउट हो गई। रफ्तार सेवन ने 16 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में जीआईसी की टीम ने 30 रन बनाए। राफा रेड ने बिना विकेट खोए 31 रन बनाकर मैच जीत लिया और फाइनल में स्थान बनाया।

विजयी टीम के रमेश बोरा ने 10, निर्मल ने 14 और सात रन अतिरिक्त मिले। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा की ओर से स्टेडियम में सांसद निधि से पंद्रह दिन के भीतर लाइट लगाने की घोषणा की। मैचों के अंपायर धीरेंद्र मर्तोलिया, कैलाश मेहरा, सौरभ वर्मा, पंकज कांडपाल, जीवन मेहता, स्कोरर परितोष, उद्घोषक दीपक मेहता, गिरीश धवन थे। इस अवसर पर राजू बिष्ट, आबिद अली, भुवन तिवारी, अमन अंसारी, मुकेश नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed