फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सोमेश्वर में भी नहीं सुधरी स्वास्थ्य व्यवस्था

सोमेश्वर में भी नहीं सुधरी स्वास्थ्य व्यवस्था

Fri, 20 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर में भी नहीं सुधरी स्वास्थ्य व्यवस्था
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड बनने के 17 साल बाद भी सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सत्तारूढ़ रही सरकारें और जनप्रतिनिधि बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे जरूर करते हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पौने पांच करोड़ लागत से सोमेश्वर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर का भवन करीब आठ साल पहले बना दिया लेकिन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर को सालों बीतने के बाद भी सीएचसी में उच्चीकृत नहीं किया गया है। अस्पताल में पैथोलॉजी, एक्स-रे जैसी मामूली सुविधाएं तक नसीब नहीं हो पाती हैं। सामान्य बीमारी में मरीजों को 40 से 52 किमी दूर अल्मोड़ा या रानीखेत ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन


अस्पताल में एक महिला डॉक्टर और एक आयुर्वेदिक डाक्टर तैनात हैं, जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी हवालबाग अटैच हैं। अस्पताल में पैथोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी मामूली सुविधाएं भी नहीं हैं। जनता की मांग पर सरकार ने अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा की पर शासनादेश अब तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अक्तूबर 2004 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने करीब पौने पांच करोड़ लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास किया। 3 मई 2010 में बनकर तैयार भवन का भाजपा सरकार के तत्कालीन मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने लोकार्पण किया।



नया भवन बने करीब आठ साल होने को हैं लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण नहीं हो पाया है। रक्त परीक्षण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड के अभाव में मरीजों को उपचार के लिए 40 किमी दूर अल्मोड़ा या 52 किमी दूर रानीखेत जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में सरकार, स्वास्थ्य विभाग और शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।


अस्पताल के उच्चीकरण का मामला शासन स्तर का है। इस संबंध में शासन को लिखा गया है। - डॉ. निशा पांडे, सीएमओ, अल्मोडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed