फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   40 testers did not arrive in duty on the first day

पहले दिन ड्यूटी में नहीं पहुंचे 40 परीक्षक

Sun, 21 Apr 2019 12:01 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 21 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
40 testers did not arrive in duty on the first day
राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा मूल्यांकन केंद्र में प्रशिक्षण में मौजूद परीक्षक। - फोटो : amar ujala
 उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। मूल्यांकन के पहले दिन 40 परीक्षक ड्यूटी में नहीं पहुंचे। जीआईसी अल्मोड़ा परीक्षा केंद्र में सीईओ जगमोहन सोनी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता और गहनता के साथ मूल्यांकन करें। पहले दिन 21 उप परीक्षकों ने नमूने के तौर पर 10-10 कापियां जांची।
विज्ञापन

जीआईसी अल्मोड़ा परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 79 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं। पहले दिन मूल्यांकन ड्यूटी में 257 परीक्षकों में से 217 जीआईसी अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। 40 परीक्षक ड्यूटी में नहीं पहुंचे। मूल्यांकन कार्य शुरू होने से  पहले मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने शिक्षकों को बोर्ड से मूल्यांकन को लेकर प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  केंद्र के उप नियंत्रक प्रमोद कुमार टम्टा ने बताया कि अनुपस्थित कुछ शिक्षकों ने मेडिकल भी लगाया है। परीक्षकों द्वारा जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं  में से आधी कापियों का अंकेक्षकों द्वारा अंकेक्षण भी किया जाएगा। एक दिन में परीक्षक इंटरमीडिएट की तीस और हाईस्कूल की 40 कापियों का मूल्यांकन कर सकेगा। 
विज्ञापन


पारदर्शिता से जांचें उत्तर पुस्तिकाएं 
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण मूल्यांकन केंद्र में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के  मूल्यांकन में पहले दिन 181 शिक्षक उपस्थित रहे। मूल्यांकन शुरू होने से पहले परीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। बीईओ हिमांशु नौगाई ने परीक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं को पारदर्शिता से जांचने को कहा। भिकियासैंण में हाईस्कूल के आठ विषयों की 62 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। पहले दिन प्रत्येक विषय की दस-दस कापियां जांची गई। प्रशिक्षण में उप नियंत्रक शेर सिंह, मास्टर टेनर सतीश चंद्र, राजेंद्र सिंह रावत, पर्यवेक्षक रणधीर सिंह, कमलेश पांडे आदि मौजूद  थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


44968 उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन 
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। यहां कुल 44968 कापियों का मूल्यांकन होगा। पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन का परीक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर बीके सिंह ने प्रोजक्टर के माध्यम से मूल्यांकन के तरीके परीक्षकों को समझाए। कुल 160 परीक्षक मूल्यांकन कार्य करेंगे। मूल्यांकन कार्य 15 दिनों तक चलेगा। पहले दिन  उप नियंत्रक सुनील मसीह, पर्यवेक्षक पूर्ण चंद्र शुक्ल ने मूल्यांकन के दौरान बरती जानी सावधानियों के बारे में बताया। यहां इंटरमीडिएट की 34335 , हाईस्कूल की 10633 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed