फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   40 bucks a canister inside the sold water

40 रुपये मेें बिक रहा एक कनस्तर पानी

Thu, 28 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 28 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
40 bucks a canister inside the sold water

गर्मी बढ़ने के साथ ही मौलेखाल ब्लाक के 12 से अधिक गांवों में पानी का भारी संकट हो गया है। एक सप्ताह से पेयजल लाइनों में एक बूंद पानी नहीं टपक रहा है। ग्रामीण वाहनों के माध्यम से पानी ढो रहे हैं। एक कनस्तर पानी 40 रुपये में बिक रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत दूर नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मौलेखाल ब्लाक के जाललीखान, कफड़ाढैया, मौलेखाल, कपटुवा, देवायल, पोखरी, बैला, हिनौला, झिमार, पैंसिया, शशिखाल, भवाली, कटरिया, खुमाड़, शकरखोला, घककोट समेत 12 गांवों में सप्ताहभर से पानी की जबरदस्त किल्लत है। गांवों में पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइनों में एक सप्ताह से पानी की एक भी बूंद नहीं टपक रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत बढ़ते जा रही है। ग्रामीण जीपों के माध्यम से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन


एक कनस्तर पानी 40 रुपये में मिल रहा है। कुछ गांवों में ग्रामीण स्थानीय पेयजल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। यह पानी भी परिवार और मवेशियों के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। मौलेखाल में हैंडपंप तो लगा है लेकिन उसमें फिल्टर न होने से यह पानी पीने योग्य नहीं है। ग्रामीणों ने एसडीएम श्याम सिंह राणा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर मौलेखाल में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में प्रहलाद रावत, मदन घुघत्याल, इंद्र सिंह, सुंदर बोरा, शिवेंद्र बोरा, महेंद्र बोरा, श्याम भंडारी, भुवन अधिकारी, दीपक सिंह, गोपाल भंडारी, नंदन सिंह, मुकेश गुसाई, सुरेंद्र सिंह, जोगेंदर अधिकारी, पान सिंह कड़ाकोटी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed