{"_id":"6941a08aabbf6045310510b4","slug":"372-students-appeared-for-the-third-semester-examination-almora-news-c-232-1-alm1002-137591-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 372 छात्र-छात्राओं ने दी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 372 छात्र-छात्राओं ने दी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा
Tue, 16 Dec 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में 372 छात्र-छात्राओं ने तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दीं। परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 378 के सापेक्ष छह विद्यार्थी परीक्षा देने परिसर नहीं पहुंचे। मंगलवार को बीसीए तीसरे सेमेस्टर के डिजिटल कम्युनिकेशन एंड नेटवर्क की परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी 148 विद्यार्थियों, बीएससी तीसरे सेमेस्टर के कंप्यूटर साइंस की परीक्षा के पंजीकृत 28 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि रसायन विज्ञान में पंजीकृत 173 के सापेक्ष 169 और बीबीए तीसरे सेमेस्टर के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की परीक्षा के लिए 29 के सापेक्ष 27 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।
विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में बीए, बीएससी तथा बीकॉम विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं हैं। छात्र-छात्राएं सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्षों में पहुंचे। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने बताया कि परीक्षा पारदर्शी एवं नकल विहीन हो इसके लिए चार सदस्यों की परीक्षा समिति और आंतरिक उड़न दस्ते की टीम गठित की गई है। परीक्षा कक्षा में लिखित सामग्री, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच तथा इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लाना प्रतिबंधित है। इसके साथ ही परिसर में सुरक्षा कार्मिक की भी तैनाती की गई है। बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में संचालित हो रही हैं। वहां नाजिश खान, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. बिपिन चंद्र सुयाल, डॉ. रेनू, डॉ. रिजवाना तबस्सुम मौजूद रहीं।