{"_id":"04a44c20c6319e5d62de76bc7b48e852","slug":"35-veterans-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 बुजुर्ग सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 बुजुर्ग सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगवालीपोखर में तीन दिवसीय मेले का समापन पुरस्कार और सम्मान वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 35 बुजुर्गों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि विधायक मदन बिष्ट ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व म्यूजिकल नाइट में प्रख्यात लोकगायिक माया उपाध्याय ने ‘खाय काकड़ी झिलमां, लूंण पिसो सिलमां’ जैसे गीतों से समां बांध दिया। देर रात तक लोग झूमते रहे।
विज्ञापन
माया उपाध्याय ने ‘आज का दिना तू होली घर पना...’, गेवाड़ सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने ‘छाना बिलौरी का ड़ाना’, ‘कांछू त्येरो जलेबिक डाब...’ जैसे कई लोक गीतों से समां बांध दिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व सजी मीना बाजार में क्षेत्र की महिलाओं ने खरीददारी की। मुख्य अतिथि विधायक मदन बिष्ट ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
भविष्य में भी भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। रश्मि जोशी, गौरव बिष्ट, सौरभ भट्ट, तीरथ नेगी, हिमानी जोशी, भावना बिष्ट, ललिता जोशी आदि छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह कैड़ा, पूर्व प्रमुख भूपाल रावत, प्रताप शाही, लक्षमण बिष्ट, गिरधर पांडे, राजेंद्र त्रिपाठी, मोहन त्रिपाठी, कैप्टन बहादुर भंडारी, श्रीधर पांडे, मनोहर भंडारी, हरिशरण शर्मा, हरीश डौर्बी, कुंथी देवी, जीवंती देवी, राधा देवी, कुंदन मेहता, ईश्वरी दत्त अधिकारी आदि।