फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग की दशा नहीं सुधरी

अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग की दशा नहीं सुधरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग की दशा नहीं सुधरी
अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन निकट है पर अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग की दशा नहीं सुधरी है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, पानी निकासी के लिए बनी नालियां बंद होने से बारिश में गंदा पानी सड़क में बहता है। इससे राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। मार्ग को अब तक लोनिवि दुरुस्त नहीं कर सका है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग 52 किमी लंबा है। इस मार्ग से होकर अल्मोड़ा, हल्द्वानी, बागेश्वर, गरुड़, कौसानी, द्वाराहाट, चौखुटिया, पिथौरागढ़ समेत कई स्थानों को हररोज सैकड़ों की संख्या में वाहन आते-जाते हैं। मार्ग में कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढे हो गए हैं। जिनसे दुर्घटना की आशंका रहती है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


सड़क किनारे बनी नालियां मलबे से पटी हैं। हल्की बारिश होने पर बरसाती पानी मार्ग पर बहता है। वाहन चलने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ते हैं पर लोनिवि नालियों को नहीं खोल सका है। वहीं कई स्थानों पर मार्ग के किनारे मलबा आया हुआ है और दीवारें क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन उन्हें भी लोनिवि ठीक नहीं करा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed