फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   खतरा बने हिस्से को गिराने के लिए कोर्ट में पक्ष रखेगी पालिका

खतरा बने हिस्से को गिराने के लिए कोर्ट में पक्ष रखेगी पालिका

Tue, 09 Oct 2018 10:18 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खतरा बने हिस्से को गिराने के लिए कोर्ट में पक्ष रखेगी पालिका
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल से कुछ दूरी पर पुरानी सब्जी मंडी में लोगों के लिए खतरा बने तिमंजिला भवन के जीर्ण हिस्से को ढहाने के लिए फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इधर एसडीएम विवेक राय ने कहा है कि लोगों को हो रहे खतरे को देखते हुए न्यायालय को स्थिति से अवगत कराया जाएगा। एसडीएम ने इस मामले में पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को न्यायालय में पक्षकार बनकर इस जीर्ण भवन की स्थिति के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जिला अस्पताल के पास से धारानौला जाने वाले मार्ग में पुरानी सब्जी मंडी में स्थित इस प्राचीन भवन का एक हिस्सा बहुत जीर्ण हो चुका है और यह गिरने की स्थिति में है। यह भी बता दें कि इस भवन के नीचे काफी भीड़ रहती है। दशहरा दीवाली के दौरान तो ज्यादा ही भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


लकड़ी का कुछ जीर्ण-शीर्ण ढांचा और वहां अटके दो पटाल कभी भी धराशायी हो सकते हैं। जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बताया है कि कुछ किराएदार और भवन स्वामी के बीच वाद चल रहा है और यह मामला हाइकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर एसडीएम विवेक राय ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद को न्यायालय में पक्षकार बनकर भवन की स्थिति के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं ताकि इसके जीर्ण हिस्से को गिराने की अनुमति मिल जाए और किसी तरह का हादसा न होने पाए। इस बारे में पूछे जाने पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि वह पालिका के अधिवक्ता से राय लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed