{"_id":"5b71d17a42c7922e9b3a5a77","slug":"31534185850-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमू बस का पिछला पहिया सड़क से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमू बस का पिछला पहिया सड़क से उतरा
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग कई स्थानों पर संकरा बना हुआ है। संकरे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन को पास देते समय सोमवार दिन में पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जा रही केमू की बस का पिछला पहिया सड़क से उतर गया। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। संयोग से बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। बस में 20 यात्री सवार थे। जो बाद में दूसरे वाहनों से गंतव्य को गए।
केमू की बस संख्या यूके-02-पीए-0047 पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जा रही थी। जिसमें 20 यात्री सवार थे। करीब 11:30 बजे पनुवानौला से 100 मीटर दूर दूसरे वाहन को पास देते समय बस का पिछला टायर सड़क से नीचे उतर गया। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। संयोग से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इसके बाद सावधानी पूर्वक यात्री बस से उतरे।