फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कैंपा से कोसी पुनर्जनन योजना को पांच करोड़ मंजूर

कैंपा से कोसी पुनर्जनन योजना को पांच करोड़ मंजूर

Fri, 11 May 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
कैंपा से कोसी पुनर्जनन योजना को पांच करोड़ मंजूर
कोसी बैराज रामनगर में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कोसी पुनर्जनन योजना के लिए फिलहाल शासन ने खास बजट मंजूर नहीं किया है। प्रारंभिक चरण में मनरेगा के तहत कुछ कार्य कराए जा रहे हैं। इधर कोसी पुनर्जनन परियोजना को राज्य स्तर पर कैंपा योजना के तहत पांच करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद कोसी नदी के जल संग्रहण क्षेत्र में कैंपा योजना के तहत जल संरक्षण के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोसी नदी के पुनर्जनन के लिए एक वृहद योजना शुरू की है। इसके तहत नदी के जल संग्रहण क्षेत्र में जल संरक्षण के व्यापक कार्य किए जाने हैं। इसके लिए जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों और विशेषज्ञों की भी एक कमेटी बनाई गई है। बीते दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा आकर इस योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की थी। कोसी पुनर्जनन परियोजना के लिए जिला स्तर से 17 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी गई है, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है। इधर बीते दिनों शासन स्तर पर हुई कैंपा योजना की बैठक में कोसी पुनर्जनन योजना के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर करने की संस्तुति की गई। वन विभाग के पास कैंपा के तहत करोड़ों का बजट उपलब्ध है और केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद कोसी नदी क्षेत्र में कैंपा के तहत पांच करोड़ के कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

कैंपा में सदस्य के तौर पर शामिल लोक चेतना मंच के अध्यक्ष जोगेंद्र बिष्ट ने बताया कि नौ मई को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव वित्त के अलावा प्रमुख वन संरक्षक आदि शामिल थे। बिष्ट ने बताया कि उन्होंने बैठक में मुख्य रूप से कोसी नदी क्षेत्र में काफी समय से उगी कालाबासा घास को नष्ट करने का सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि इस घास के फैलने से भी नदी का पानी कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि कैंपा के तहत पौधरोपण, चेक डैम निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed