{"_id":"5a8315a44f1c1baa1b8b7333","slug":"31518540196-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शामिल किया तो वोट भी नहीं देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शामिल किया तो वोट भी नहीं देंगे
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामीण संघर्ष समिति की रैलापाली स्थित पंचायत घर सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने 13 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने का विरोध किया। उन्होंने गांवों को जबरन नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल किए जाने पर चुनावों का बहिष्कार करने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी सूरत में नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। सरकार ने जबरन 13 गांवों को नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल कर दिया है। गांवों के पालिका क्षेत्र में शामिल होने से ग्रामीणों को कई प्रकार का टैक्स देना पड़ेगा। उन्होंने 13 गांवों को नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना शीघ्र निरस्त करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर चुनावों का बहिष्कार करने का ऐलान किया।
उन्होंने सरकार पर परिसीमन में ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। अध्यक्षता योगी सुंदरनाथ ने और संचालन अंबी राम आर्य ने किया।
बैठक में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख महेश चंद्र, प्रधान मीरा देवी, रंजना टम्टा, रिंकू आर्या, चंदन रावत, हरीश लाल, हीरा राम, देवेंद्र लाल, शिव राम, तारी राम, दिनेश चंद्र, अमित कुमार आदि ने विचार रखे।