फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मार्ग के मध्य से दो सौ मीटर का क्षेत्र प्राधिकरण में शामिल

मार्ग के मध्य से दो सौ मीटर का क्षेत्र प्राधिकरण में शामिल

Mon, 05 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मार्ग के मध्य से दो सौ मीटर का क्षेत्र प्राधिकरण में शामिल
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव केएस टोलिया ने बताया है कि शासन के आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग के मध्य से दोनों ओर 200 मीटर तक के सभी राजस्व गांव, स्थानीय निकाय (छावनी परिषद को छोड़कर) पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण अल्मोड़ा के अंतर्गत शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से भवन निर्माण की नियमानुसार अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जनहित में जिले में एकल खिड़की की व्यवस्था में आवेदक नियमानुसार अपने-अपने क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर और क्षेत्रीय कार्यालय संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय रानीखेत और उपजिलाधिकारी कार्यालय चौखुटिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed