{"_id":"5a3d3a264f1c1ba7668bba68","slug":"31513962022-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने दिया नंदादेवी प्रांगण में धरना, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने दिया नंदादेवी प्रांगण में धरना, नारेबाजी की
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नंदादेवी गीता भवन के नवनिर्माण, सौंदर्यीकरण और बंदरबाड़े में उपकरणों की खरीद के लिए अवमुक्त 1.29 करोड़ की धनराशि को भाजपा सरकार द्वारा वापस मंगाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना दिया। पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नंदादेवी मंदिर प्रांगण में त्रिवेंद्र सरकार से तत्काल धनराशि वापस कर विकास कार्य प्रारंभ करने की मांग उठाई और नारेबाजी की।
धरना स्थल पर हुई सभा में पूर्व विधायक तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गीता भवन के लिए 84.08 लाख और बंदरबाड़े में उपकरणों की खरीद के लिए 45 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की थी। गीता भवन के सौंदर्यीकरण और अन्य कार्यों के लिए निविदा भी आमंत्रित कर ली गई थी।
बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस शासनकाल में एनटीडी में बंदर बाड़ा बन गया है। वहीं उपकरणों के लिए 45 लाख रुपये अवमुक्त कराए गए थे। यह पूरी धनराशि भाजपा सरकार ने वापस मंगा ली है। एक माह के भीतर सरकार ने विकास कार्य प्रारंभ नहीं कराए तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद नौ माह से मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कालेज, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट और आईएसबीटी का कार्य ठप पड़ा है। इस दौरान नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र भोज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता, सभासद राजेंद्र तिवारी, त्रिलोचन जोशी, तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, प्रीति बिष्ट, अख्तर हुसैन आदि थे।