फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बुजुर्गों की दी सीख जीवन को कामयाब बनाती है : विवेक

बुजुर्गों की दी सीख जीवन को कामयाब बनाती है : विवेक

Sun, 12 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्गों की दी सीख जीवन को कामयाब बनाती है : विवेक
अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के वार्षिक सम्मान समारोह में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि बुजुर्गों की दी हुई सीख जीवन को कामयाब बनाती है। इसलिए सभी को बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ ही उनकी दी हुई सीख का पालन भी करना चाहिए।
विज्ञापन


भगीरथ पांडे की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन समारोह में वरिष्ठतम सदस्य पूर्व तहसीलदार गिरीश चंद जोशी, पूर्व रेंजर मोहन सिंह नयाल को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर सम्मानित वरिष्ठ सदस्यों ने अपने जीवन से संबंधित संस्मरण भी सुनाए। मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक राय ने कहा कि बुजुर्गों से काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने वरिष्ठ सदस्यों द्वारा उठाई समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। इससे पूर्व संगठन के सचिव प्रताप सिंह सत्याल ने संगठन का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। नवीन पाठक ने संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया जाता है।
विज्ञापन


इस मौके पर महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, डा. दया कृष्ण कांडपाल ने भी विचार रखे। सम्मेलन में हेम चंद्र जोशी, जीसी जोशी, डा. गोकुल रावत, पान सिंह राणा, एमडी मिश्रा, इंद्र सिंह डसीला, आनंद लोहनी, आनंद सिंह ऐरी, आनंद वल्लभ जोशी, सुनयना मेहरा, पुष्पा कैड़ा, लीला खोलिया, पुष्पा सती, आशा पंत, पूरन लाल साह, शेर सिंह, विपिन चंद्र जोशी, राधिका जोशी, नरेंद्र नाथ गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed