फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कर्मचारी लगन और निष्ठा से करें कार्य: चौहान

कर्मचारी लगन और निष्ठा से करें कार्य: चौहान

Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी लगन और निष्ठा से करें कार्य: चौहान
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जएगा। कर्मचारी लगन और निष्ठा से कार्य करें। चौहान यहां जीआईसी अल्मोड़ा में एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के दो दिवसीय अधिवेशन के उ्लाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अधिवेशन में कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याएं भी उठाईं। मांगों को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का संगठन जागरूक है। कर्मचारी निष्ठा भाव से काम करें। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की सेवा नियमावली तत्काल बनाई जाए। उन्होंने कहा कि निदेशालय स्तर पर कई मांगें लंबित पड़ी हैं। संगठन 20 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगा।
विज्ञापन


प्रांतीय अध्यक्ष रघुवार सिंह बिष्ट, महामंत्री वीरेंद्र गुसाईं, संयुक्त मंत्री सुभाष रतूड़ी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन द्वारा किए जा रह प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए शासन पर दबाव बनाया गया है। अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती ने की। संचालन करते हुए मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को रखा। कार्यकारिणी का चुनाव 31 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, संयोजक पुष्कर सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, जगमोहन रौतेला, जीवन तिवारी, किशन चंद्र बचखेती, सौरभ चंद्र, हरिशंकर नेगी, नितिन कांडपाल, भुवन जोशी, विजय रावत, प्रमोद पांडे, अमरदीप सिंह, नागेंद्र कुमार जोशी रवींद्र पांडे, भुवन चंद्र जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed