{"_id":"597b6fba4f1c1b47418b45a0","slug":"31501261754-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता आज पहुंचेंगी, अल्मोड़ा भव्य स्वागत की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता आज पहुंचेंगी, अल्मोड़ा भव्य स्वागत की तैयारियां
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद एकता बिष्ट 29 जुलाई को अल्मोड़ा पहुंच रही हैं। अल्मोड़ा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रैमजे इंटर कालेज प्रांगण में एकता के साथ ही उनके कोच लियाकत अली का भी सम्मान किया जाएगा। एकता बिष्ट दिल्ली से रवाना हो चुकी हैं। इससे पहले एकता ने अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
खेल प्रेमियों ने यहां आयोजित बैठक में 29 जुलाई को शाम चार बजे रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया। इससे पहले एकता और उनके कोच लियाकत अली को बाजार मार्ग से खुली जिप्सी में बैठाकर समारोह स्थल तक लाया जाएगा। खेल प्रेमियों ने नगर की जनता से भी कार्यक्रम में शिरकत करने का आह्वान किया है।
मालूम हो कि एकता ने पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में पांच विकेट लेकर भारत को शानदार सफलता दिलाई थी। बैठक में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, मनोज सनवाल, रवि रौतेला, विकास कन्नौजिया, सुशील साह, ललित लटवाल, हेम तिवारी, टैनी वर्मा, बिट्टू कर्नाटक, हेम तिवारी, मनीष जोशी, मनोज पवार, भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, दीपक वर्मा, दीपक साह आदि थे।