{"_id":"58026d1e4f1c1bd87529166c","slug":"24th-day-of-the-strike-were-stuck-carykrtrian","type":"story","status":"publish","title_hn":"24वें दिन भी हड़ताल में डटी रहीं कार्यकर्त्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24वें दिन भी हड़ताल में डटी रहीं कार्यकर्त्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में धरना देतीं कार्यकर्त्रियां।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मिनी केंद्रों के उच्चीकरण और सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाें का कार्य बहिष्कार शनिवार को 24वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शासन प्रशासन की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
गांधी पार्क धरना स्थल पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनसे कई कार्य करवाए जाते हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। पिछले 24 दिन से आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मांगों के संबंध में शासनादेश आने तक आंदोलन में डटे रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने पर विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचीं ताकुला से सुशीला नयाल, शोभा बिष्ट, नीमा बिष्ट, कविता जोशी, भगवती बिष्ट, सरिता कोहली, जयंती बिष्ट, लछिमा भोज, नंदी भोज, मुन्नी भोज, हवालबाग से विमला बेरी, पुष्पा देवी, कमला तिवारी, चंपा जोशी, जया शर्मा, अनीता बिष्ट, माधवी बिष्ट, तारा आर्या, पुष्पा, बीना भटट आदि शामिल थीं।
विज्ञापन