रानीखेत (अल्मोड़ा)। केआरसी के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती परीक्षा जारी है। शुक्रवार को अल्मोड़ा की रानीखेत और लमगड़ा तहसीलों के युवाओं की भर्ती हुई, जिसमें 2490 युवाओं ने दौड़ लगाई। बाद में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई।
शुक्रवार को अल्मोड़ा जिले की रानीखेत और लमगड़ा तहसीलों के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए दोनों तहसीलों के कुल 3024 युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 2490 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। शनिवार को अल्मोड़ा के चार तहसीलों के युवाओं की होगी जिसमें जैंती, सोमेश्वर, स्याल्दे और भनोली तहसीलों के युवा भाग लेंगे। 28 अगस्त को रिजर्व दिन घोषित किया गया। 29 अगस्त से ऊधमसिंह नगर जिले के युवाओं की भर्ती होगी।