{"_id":"5ba53074867a557eb715ca58","slug":"21537552500-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रुपांतरण कार्यक्रम को व्यापक अभियान के रुप में चलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रुपांतरण कार्यक्रम को व्यापक अभियान के रुप में चलाने के निर्देश
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम नितिन भदौरिया ने जिला कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले में रूपांतरण कार्यक्रम को व्यापक अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक ब्लॉक से छह-छह विद्यालयों को इस कार्यक्रम से आच्छादित करने के लिए चयनित करने को कहा।
डीएम ने कहा कि जिले में इस कार्यक्रम को चलाए जाने के बाद विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल में गुणात्मक सुधार आया है। बच्चों का निजी विद्यालयों से हटकर इन विद्यालयों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी तथा ताड़ीखेत की उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी द्वारा इस क्षेत्र में जो काम किया गया है उसका अनुसरण अन्य उप शिक्षाधिकारियों, खंड शिक्षाधिकारियों को भी करना होगा । सीईओ जगमोहन सोनी ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड से छह-छह विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। इस मौके पर सीडीओ मयूर दीक्षित, संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, एसडीएम रजा अब्बास आदि मौजूद थे।