{"_id":"5b9c0079867a557f54639680","slug":"21536950393-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से शुरू होगा स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से शुरू होगा स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता अभियान
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शासन के निर्देश पर जिले में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलेगा। प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की चौथी वर्षगंाठ पर यह वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में रोस्टर तैयार कर प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छता दिवस का शुभारंभ करेंगे। 16 सितंबर को स्वच्छता सभा ग्राम पंचायतों में होगी। जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों के लोग भाग लेंगे। 17 को सेवा दिवस जिला स्तर पर आयोजित होगा। पंचायत, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में श्रमदान कर सफाई की जाएगी। 22 सितंबर को रेलवे स्वच्छता दिवस होगा। 29 सितंबर को अंतराष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मेलन होगा। दो अक्तूबर गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन होगा।