फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पेयजल मंत्री तथा विधायक से वार्ता के बाद क्रमिक अनशन स्थगित

पेयजल मंत्री तथा विधायक से वार्ता के बाद क्रमिक अनशन स्थगित

Wed, 05 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पेयजल मंत्री तथा विधायक से वार्ता के बाद क्रमिक अनशन स्थगित
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत निर्माणाधीन पिपना-मन्हैत-डंगुला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने समेत अन्य मांगों को लेकर विभिन्न गांवों के ग्रामीणों का तहसील में चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार की देर शाम संसदीय कार्य, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री प्रकाश पंत और सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना से हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण बुधवार को पांचवें दिन भी तहसील में क्रमिक अनशन पर बैठे। शहीद दिवस समारोह के बाद देर शाम संसदीय कार्य, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री प्रकाश पंत और सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना आंदोलन स्थल पर ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने आंदोलनकारियों से कहा कि वन भूमि की स्वीकृत मिलने के बाद तीन किमी लिंक सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


पिपना-मन्हैत-डंगुला मोटर मार्ग का अधूरा निर्माण कार्य पूरा करने, डामरीकरण, पुलिया निर्माण, कलमठ आदि कार्य भी पूरे कराए जाएंगे। पंत और विधायक के आश्वासन के बाद पांच दिनों से चला आ रहा आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। वार्ता में समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह तडिय़ाल, रतन सिंह बंगारी, भूपाल सिंह तडिय़ाल, प्रेम सिंह, श्याम खर्कवाल, आनंदप्रकाश, प्रमोद तडिय़ाल, हरीश बंगारी, रवींद्र कड़ाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed