फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   राजस्व क्षेत्रों के ग्राम प्रहरियों को दस माह से वेतन नहीं मिला

राजस्व क्षेत्रों के ग्राम प्रहरियों को दस माह से वेतन नहीं मिला

Wed, 05 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
राजस्व क्षेत्रों के ग्राम प्रहरियों को दस माह से वेतन नहीं मिला
अल्मोड़ा। जिले के राजस्व क्षेत्रों में गांवों की सुरक्षा के लिए तैनात ग्राम प्रहरियों को दस महीने का वेतन नहीं मिला है। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बच्चों की स्कूल फीस जमा करने और किताबें खरीदने के लिए उनके पास रुपये तक नहीं हैं। ग्राम प्रहरियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वेतन का भुगतान कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


जिले के राजस्व क्षेत्रों में गांवों की सुरक्षा के लिए रखे गए ग्राम प्रहरियों को कई सालों से वर्दी भी नहीं मिली है। ग्राम प्रहरियों ने बताया कि वह विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों समेत स्थानीय मेलों में सेवाएं देते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रहरियों को समय पर वेतन देने के साथ ही अन्य सुविधाएं दी जा रही है लेकिन राजस्व क्षेत्रों में तैनात ग्राम प्रहरियों को दस माह से वेतन के लाले पड़े हैं। ज्ञापन देने वालों में डुंगर राम, तेज राम, गणेश सिंह, नवीन तिवारी, देवी दत्त खोलिया समेत अन्य गांवों के ग्राम प्रहरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed