फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   30 करोड़ की योजना बनने पर ही मिलेगा इंटेकवैल का लाभ

30 करोड़ की योजना बनने पर ही मिलेगा इंटेकवैल का लाभ

Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
30 करोड़ की योजना बनने पर ही मिलेगा इंटेकवैल का लाभ
विज्ञापन

अल्मोड़ा। कोसी नदी में बैराज के समीप इंटेकवैल का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है, परंतु जब तक मटेला से अल्मोड़ा नगर के लिए 30 करोड़ की नई पेयजल लाइन नहीं बिछ जाती है तब तक इंटेकवैल का कोई लाभ जनता को नहीं मिलेगा। क्योंकि मटेला की पुरानी पंपिंग योजना और पेयजल लाइन से शहर को 18 एमएलडी पानी पहुंचाना संभव नहीं है।

नगर और आसपास के इलाकों को कोसी नदी से पानी की आपूर्ति होती है। जरूरत 18 एमएलडी प्रतिदिन पानी की है, परंतु तीन पंपों के सहारे मात्र आठ एमएलडी ही पानी सप्लाई हो पा रहा है। पुराने पंपों के स्थान पर करीब 10.87 करोड़ लागत से इंटेकवैल का निर्माण कोसी नदी में किया जा रहा है। दो किश्तों में शासन से निर्माण एजेंसी को अब तक 5.11 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है। कोसी नदी में 16 मीटर ऊंचे इंटेकवैल का सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


मैकेनिकल डिवीजन द्वारा इंटेकवैल में पंपिंग प्लांट लगाए जाने है, जो अब तक नहीं लग सके हैं। हालांकि विभाग के अधिशासी अभियंता केडी भट्ट का कहना है कि निर्माण कार्य अक्तूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। विभाग ने मटेला से शहर के लिए नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जिसे प्रथम चरण में वित्त समिति की स्वीकृति मिल गई है, लेकिन जब तक नई पेयजल योजना नहीं बिछ जाती है तब तक शहरवासियों को इंटेकवैल बनने के बावजूद पेयजल संकट से निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...... तो भी नहीं मिल पाएगा पर्याप्त साफ पानी
अल्मोड़ा। कोसी नदी में इंटेकवैल (ड्राई) का निर्माण कार्य चल रहा है। कोसी नदी में स्थित पुराने पेयजल पंपों की तकनीक की तरह ही इंटेकवैल की तकनीक भी है। हालांकि इंटेकवैल के भीतर पानी आने के बाद पंप होगा। कुछ हद तक गाद नीचे बैठ सकती है, लेकिन इसके बावजूद जनता को पर्याप्त शुद्ध पेयजल मिलने में संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed