फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सोमवार को चार और डाक्टरों ने किया कार्यभार ग्रहण

सोमवार को चार और डाक्टरों ने किया कार्यभार ग्रहण

Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को चार और डाक्टरों ने किया कार्यभार ग्रहण
अल्मोड़ा। सरकार द्वारा नियुक्त चार और चिकित्सकों ने सोमवार को जिले में अपनी सेवाएं देने के लिए कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शासन ने जिले में कुल 41 डॉक्टरों की नियुक्ति की है। अब तक जिले में 25 डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके बावजूद अभी भी जिले में 121 डॉक्टरों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


जिल में डॉक्टरों के कुल 273 पद सृजित हैं। इनमें से 127 पदों पर ही डॉक्टर तैनात थे। शेष 146 पद पिछले काफी समय से खाली थे। सरकार ने डॉक्टरों की नियुक्त प्रक्रिया शुरू की है। जिले में 41 डॉक्टरों को नियुक्त दी गई है। गत शनिवार तक 21 डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निशा पांडे ने बताया कि सोमवार को चार और डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

शासन ने नवनियुक्त डॉक्टरों के कार्यभार ग्रहण करने के लिए दो सप्ताह का समय निर्धारित कर रखा है। आशा है कि नए डॉक्टरों के कार्यभार ग्रहण करने से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed