फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   किसी ग्राम पंचायत में उपलब्ध नहीं है इंटरनेट की सुविधा

किसी ग्राम पंचायत में उपलब्ध नहीं है इंटरनेट की सुविधा

Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
किसी ग्राम पंचायत में उपलब्ध नहीं है इंटरनेट की सुविधा
अल्मोड़ा। जिले में जिला पंचायत कार्यालय के अलावा सभी खंड विकास कार्यालय (क्षेत्र पंचायत भवन) इंटरनेट से जुड़े हैं, लेकिन फिलहाल जिले की ग्राम पंचायतें इंटरनेट सुविधा से नहीं जुड़ी हैं। हालांकि भविष्य में ग्राम पंचायतों को भी इंटरनेट से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने बताया सभी ब्लॉक मुख्यालयों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होने के बाद अधिकांश पत्र व्यवहार मेल के माध्यम से होता है जिसमें वक्त नहीं लगता और कार्य समय पर होते हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ अभी तक जिले के किसी भी ब्लॉक में स्थित ग्राम पंचायतों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया है कि जिले में स्थित 1166 ग्राम पंचायतों में से 944 में पंचायत भवन उपलब्ध हैं जबकि 222 ग्राम पंचायतों के पास अपने भवन नहीं हैं, लेकिन ग्राम पंचायत भवन वाली ग्राम पंचायतों में भी फिलहाल इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने भारत नेट योजना के तहत ग्राम पंचायतों में भी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया है। जिले में फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत ताकुला ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों तक केबल लाइन बिछा दी गई है और अब उपकरण लगाए जा रहे हैं। हवालबाग ब्लॉक में लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed