{"_id":"5a53a4bb4f1c1b48198b5a38","slug":"21515431099-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर यज्ञोपवीत समेत कई संस्कार मुफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर यज्ञोपवीत समेत कई संस्कार मुफ्त में
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को नगर के लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में यज्ञोपवीत, मुंडन, कर्णभेद, विद्यारंभ आदि धार्मिक संस्कार मुफ्त में किए जाएंगे।
गायत्री प्रज्ञापीठ में हुई बैठक में गायत्री परिवार के योगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में धार्मिक संस्कारों के लिए पंजीकरण जारी है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गईं। डा. जेसी दुर्गापाल, इंद्रा, दीपा जोशी को कर्णभेद, महिला मंडल को शकुन आंखर, मंगल गीत का कार्य सौंपा गया। संस्कार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षित प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।
गायत्री परिजन भीम सिंह अधिकारी ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के विचार क्रांति अभियान के अंतर्गत संस्कारवान भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए देश में प्रज्ञापीठों और शक्तिपीठों पर नियमित रूप से संस्कार वैदिक विधि-विधान से किए जाते हैं। इस मौके पर मंजू जोशी, मंजू तिवारी, निर्मला अधिकारी, जानकी जोशी, विद्योतमा जोशी, मीनाक्षी भट्ट, योगेंद्र कुमार जोशी, भीम सिंह अधिकारी, डा. जेसी दुर्गापाल आदि मौजूद थे।