{"_id":"5a369cd64f1c1b4e718b9a2e","slug":"21513528534-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"के ही विधि रास रचाऊं मोहन मन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
के ही विधि रास रचाऊं मोहन मन...
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पौष माह के पहले रविवार को जहां लोगों ने सुबह सूर्य पूजा कर मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया। वहीं शाम के समय अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के जिलों में बैठकी होली भी शुरू की। नगर के हुक्का क्लब, त्रिपुरा सुंदरी, गोविंद आश्रम रानीधारा में रविवार की शाम को होली गायकों ने एक दूसरे को गुड़ खिलाकर बैठकी होली का श्रीगणेश किया।
भक्ति, निर्वाण और देव स्तुति के पदों पर गायन करते हुए होली गायकों ने मजीरा, हारमोनियम और तबले की थाप पर काफी, जंगला काफी, श्याम कल्याण, आदि रागों में बैठकी होली गाई। हुक्का क्लब में हुई बैठकी होली में वरिष्ठ होली गायक शिवचरण पांडे ने राग काफी में गणपति को भज लीजै, श्याम कल्याण में केहि विध रास रचाऊं मोहन मन... गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा शिवराज साह, राजेंद्र तिवारी, दिनेश पांडे ने भी होली गायन किया। इस दौरान नीरज भट्ट, भाष्कर, तुषारकांत, अश्विनी तिवारी, केसी पांडे आदि थे। रानीधारा स्थित गोविंद आश्रम में होली गायकों ने मन रंग दे करतार, मधुर मोरा साज मिला दे, मन को रंगा सांचे रंग में और खेलत संत सुजान आदि होली गायन किया। इस दौरान हंसा दत्त कांडपाल, प्रेम जोशी, जीवन चंद्र जोशी, राजेंद्र नयाल, धीरेंद्र बहादुर, चंद्रशेखर पांडे, हरीश चंद्र कांडपाल समेत होली गायकों ने भी भक्ति और निर्वाण के पदों में होली गायन किया। वहीं त्रिपुरा सुंदरी में भी देर शाम तक युवा होली गायकों ने होली गायन में भाग लिया। इधर, कुछ ग्रामीण इलाकों में भी रविवार की शाम को लोगों ने बैठकी होली का आगाज शुरू कर दिया है।
अमित
फोटो- 17एएलएम07पी- पौष के पहले रविवार को हुक्का क्लब में बैठकी होली गायन करते होली गायक।