फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आम आदमी पार्टी पूरे दमखम से पालिका चुनाव लड़ेगी

आम आदमी पार्टी पूरे दमखम से पालिका चुनाव लड़ेगी

Sun, 03 Dec 2017 10:05 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पूरे दमखम से पालिका चुनाव लड़ेगी
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक मनगर पालिका के चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वार्डों में सभासद और पालिकाध्यक्ष पद पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क कर पार्टी के उद्देश्य और स्वच्छ छवि के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि नगर की जनता अब परिर्वतन और विकास चाहती है। जनता स्वच्छ छवि के नेताओं को पसंद कर रही है, जिस पर आम आदमी के प्रत्याशी खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर आगामी नगर पालिका के चुनाव पर चर्चा की गई। तय हुआ कि पार्टी पूरी दमखम के साथ पालिका के चुनाव मैदान में उतरेगी। एनएल शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वैभव जोशी, मनोज गुप्ता, भुवन जोशी, देव सिंह टंगरिया, हिमांशु जोशी, अखिलेश चंद्र, प्रकाश कांडपाल, आनंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed