{"_id":"597f68c84f1c1bff448b48df","slug":"21501522120-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर में करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर में करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी इवा आशीष ने कलक्ट्रेट में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं। लोगों ने पेयजल, सफाई, आपदा, सड़क आदि से संबंधित कुल 18 समस्याएं रखीं। डीएम ने शिकायतें के एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
चीनाखान मोहल्ले में सफाई नहीं होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी को दो दिन के भीतर की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा, वहीं भैंसियाछाना ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांचुला में पेयजल संकट पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान को मौके पर जाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर की गई कार्रवाई से अवगत करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पिछले जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में की गई कार्रवाई से अधिकारी अवगत कराएं, जिसकी समीक्षा भी की जाएगी।