फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   21 wins cash prize for winning team

वालीबॉल प्रतियोगिता में मिनार गांव की टीम का दबदबा

Tue, 31 Oct 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 31 Oct 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
21 wins cash prize for winning team
विजेता टीम को मिला 21 सौ रुपये का नकद पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। विनायक में चल रही क्षेत्र स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताब मिनार गांव की युवक मंगल दल टीम ने जीत लिया। विजेता टीम को 21 सौ रुपये का पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विनायक इंटर कालेज के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया था।

विज्ञापन


नया दौर संस्था की ओर से आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मिनार गांव की टीम विजेता रही। मिनार की टीम ने सिनार गांव की टीम को हराया। उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता केएस अधिकारी ने किया। पुरस्कार बांटते हुए सेवानिवृत प्रधानाध्यापक नारायण रावत ने खिलाड़ियों से अनुशासन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उपविजेता टीम को 11 सौ रुपये और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। निर्णायक की भूमिका बहादुर सिंह रावत और राजेंद्र सिंह रावत ने निभाई। इस अवसर पर प्रेम सिंह, जगत सिंह, सूबेदार लाल सिंह अधिकारी, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे। संचालन तुला सिंह तड़ियाल ने किया। संस्था के शंकर सिंह अधिकारी आदि ने सतभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed