{"_id":"5e03a24f8ebc3e87d97f45f2","slug":"21-nominations-for-six-posts-of-trade-board-almora-news-hld3670088145","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के छह पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल के छह पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
विज्ञापन
नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए अल्मोड़ा में नामांकन कराते प्रत्याशी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए बुधवार को प्रत्याशियों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर नामांकन कराया। नगर व्यापार मंडल के छह पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
नगर व्यापार मंडल चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में घमासान मचा हुआ है। बुधवार को प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ शहर में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल समर्थक प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रत्याशियों ने प्रत्येक दुकान जाकर मतदाताओं से वोट देने का अनुरोध किया। 26 दिसंबर को सुबह 11 से दो बजे तक नाम वापसी होगी। इसी दिन दो से चार बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित होगा। पांच जनवरी को सुबह साढ़े आठ से दो बजे तक रैमजे इंटर कालेज में मतदान होगा।
नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने वालों में निर्वाचन अधिकारी हेम चंद्र पांडे, सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश छिमवाल, मनीष तिवारी, देवेंद्र धामी के अलावा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, अनूप गुप्ता, दीप लाल साह, मनीष जोशी, दीपक साह, कमल बिष्ट, संजीव गुप्ता, दिनेश मठपाल, दीप जोशी, कमल गुप्ता, शरद अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
महिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी स्नेहा का नामांकन रद्द
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के चुनाव में महिला उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी स्नेहा चौहान का नामांकन रद्द हो गया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्नेहा चौहान द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों के आधार पर उनकी आयु निर्धारित आयु 30 वर्ष से कम पाई गई। जिसके आधार पर उनका नामांकन निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया। अब तक उपाध्यक्ष (महिला) पद पर दो ही प्रत्याशियों के नामांकन हुए हैं।
इन्होंने कराया नामांकन
पद का नाम - प्रत्याशी का नाम
अध्यक्ष - मनोज सिंह पवार, दीपेश चंद्र, सुशील साह
उपाध्यक्ष (पुरुष)- प्रतेश कुमार पांडे, दिनेश जोशी, राजेंद्र प्रसाद, रोहित साह, दीपक जोशी
उपाध्यक्ष (महिला)- अनीता रावत, तारा अग्रवाल
महासचिव- गिरीश नाथ गोस्वामी, नवनीत वर्मा, मयंक बिष्ट
कोषाध्यक्ष- कार्तिक साह, सुमित गुप्ता, गोपाल सिंह चम्याल
उपसचिव- अमन नज्जौन, चंदन गैडा, दीक्षित जोशी, नरेंद्र कुमार, राहुल बिष्ट