फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   21 Buses in Election Duty

Almora News: 21 बसें मतदान कर्मियों को छोड़ने गईं, यात्री रहे बेबस

Sun, 21 Apr 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
21 Buses in Election Duty
24 बसों का रोजाना होता था संचालन, मात्र तीन बसें ही हो रहीं अब संचालित
विज्ञापन



अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है लेकिन परिवहन व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं आ सकी है। पहले सुरक्षा कर्मियों को मतदान स्थल तक तो अब उन्हें उनके कार्यस्थल तक पहुंचाने के लिए अधिकांश रोडवेज बस जिले से बाहर भेज दी गई हैं। अल्मोड़ा डिपो से एक साथ 21 बस सुरक्षा कर्मियों को पहुंचाने के लिए भेजने से यात्री बेबस रहे और उन्हें वाहनों के लिए धक्के खाने पड़े।
अल्मोड़ा डिपो से दिल्ली, देहरादून, टनकपुर सहित अन्य रूट पर 24 बस का संचालन होता है। शनिवार को 21 बसों को लोकसभा चुनाव के लिए पहुंचे सुरक्षा कर्मियों को वापस छोड़ने के लिए भेज दिया गया। अधिकांश बसों के सड़क से गायब रहने से यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। हालात यह रहे कि दिल्ली, देहरादून जाने वाले यात्रि टैक्सी से हल्द्वानी रवाना हुए तब जाकर उन्हें बस नसीब हुई। वहीं आंतरिक रूट पर सफर करने वाले यात्री भी टैक्सी, केमू बस के लिए भटकते रहे। संवाद
विज्ञापन


टैक्सी का भी हुआ सीमित संचालन
अल्मोड़ा। जिले में संचालित अधिकांश टैक्सी का चुनाव के लिए अधिग्रहण किया है, इससे सड़कों पर इनकी कमी बनी हुई है। शनिवार को कई मतदान पार्टियां वापस लौटीं तो एक दिन पूर्व वापस लौटे वाहन स्वामियों ने टैक्सी का संचालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक
दिल्ली जा रही हवालबाग निवासी रश्मि ने कहा कि सुबह से रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार करती रहीं, लेकिन राहत नहीं मिली। मजबूरन अब उन्हें टैक्सी से हल्द्वानी तक सफर करना पड़ रहा है।
केस दो
टनकपुर जा रहे चितई निवासी कैलाश ने बताया कि सुबह से एक भी बस रोडवेज स्टेशन नहीं पहुंची। अब उन्हें टैक्सी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
----------------------

कोट- अधिकांश बस मतदान कर्मियों को छोड़ने गई हैं। इनके वापस लौटने पर व्यवस्था पटरी पर आएगी। -विजय तिवारी, एआरएम, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed