{"_id":"5ce04239bdec2207132d69db","slug":"201558200889-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध उत्पादन के लिए अव्वल द्वाराहाट क्षेत्र में नहीं है पशुधन प्रसार अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध उत्पादन के लिए अव्वल द्वाराहाट क्षेत्र में नहीं है पशुधन प्रसार अधिकारी
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जिले में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखने वाले दूनागिरि क्षेत्र में पिछले एक साल से पशुधन प्रसार अधिकारी तैनात नहीं हो सका है, जिसके चलते पशुपालकों में आक्रोश है। पशुपालकों ने बैठक कर कहा कि यदि शीघ्र पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति नहीं होती तो वह पशु चिकित्सालय द्वाराहाट में तालाबंदी करेंगे। बता दें कि एक साल पहले भी ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से आए पशुपालक यहां प्रदर्शन कर चुके हैं।
इसके बावजूद प्रशासन के आश्वासन आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। इस बारे में पशुपालकों ने पशुपालन निदेशक देहरादून, जिलाधिकारी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
मालूम हो कि दूनागिरि क्षेत्र दुग्ध उत्पादन की दृष्टि से जिले में अव्वल स्थान पर है। लेकिन यह क्षेत्र पशुधन प्रसार अधिकारी से वंचित है। पिछले एक साल से दुग्ध उत्पादन और पशुपालक लगातार यहां पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
गत वर्ष 29 मई को दूनागिरि सहित विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पशुपालकों ने पशु चिकित्सालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद उप जिलाधिकारी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने एक हफ्ते के अंदर पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति का लिखित आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म हुआ। इसके बाद एक वृद्ध पशुधन प्रसार अधिकारी की वहां नियुक्ति भी हुई, लेकिन 20 दिन के भीतर ही उनका स्थानांतरण कर दिया गया।
तबसे कई बार मांग की जा रही है, लेकिन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। प्रभारी पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. आरपी सिंह ने भी यहां पूर्णकालिक पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति पर जोर दिया है। ज्ञापन भेजने वालों में आनंद सिंह, कैलाश पांडे, भुवन चंद्र, मोहन सिंह, जीवन सिंह, किशन सिंह, हेमा देवी, सरस्वती देवी, हीरा देवी, देवकी देवी आदि शामिल रहे।