{"_id":"5b9aaa4b867a55013a6c476a","slug":"201536862795-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी स्कैन के लिए अब करना होगा मेडिकल कालेज खुलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी स्कैन के लिए अब करना होगा मेडिकल कालेज खुलने का इंतजार
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद बेस अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन करीब तीन साल बाद भी ठीक नहीं की जा सकी है। अब निदेशालय स्तर पर यह तय किया गया है कि खराब सीटी स्कैन मशीन को ठीक कराने में 18 लाख खर्च नहीं किए जाएंगे और न ही अलग से नई सीटी स्कैन मशीन खरीदी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन मशीन लगाई जानी है इसलिए अलग से नई मशीन खरीदने की जरूरत नहीं है। इस निर्णय का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ेगा और मेडिकल कालेज की मशीन आने तक रोगियों को सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी ही जाना पड़ेगा।
अल्मोड़ा जिले के मरीजों की सुविधा के लिए बेस अस्पताल में करीब 10 साल पहले लगाई गई सिटी स्कैन मशीन 2016 से खराब पड़ी है। सत्ता संभालने के बाद मई 2017 में अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बकायदा नई सिटी स्कैन मशीन खरीदने की घोषणा की लेकिन आज तक पुरानी मशीन ही ठीक नहीं कराई जा सकी है और जिले के मरीजों को सिटी स्कैन के लिए हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। इधर बीते दिनों पुरानी मशीन को ही दुरुस्त करने का फैसला किया गया था। इसका आगणन तैयार किया गया जिसमें 18 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान था, लेकिन अब निदेशालय स्तर पर यह तय हो चुका है कि निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी।
इसी मशीन से रोगियों की जांच की जाएगी। सवाल यह उठ रहा है कि जब तक मेडिकल कालेज अस्तित्व में नहीं आता तब तक मरीजों को सीटी स्कैन के लिए क्या हल्द्वानी ही भागना पड़ेगा। इधर बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ.टीडी रखोलिया ने निदेशालय के अधिकारियों के हवाले से बताया कि कुछ समय बाद मेडिकल कालेज के लिए नई सीटी स्कैन मशीन खरीदी जाएगी। इसलिए अलग से नई मशीन खरीदने अथवा पुरानी मशीन को दुरुस्त करने का फैसला स्थगित कर दिया गया है।