{"_id":"5af08f364f1c1b85028b8905","slug":"201525714742-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लगाया जनता दरबार, 18 शिकायतें दर्ज हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लगाया जनता दरबार, 18 शिकायतें दर्ज हुई
Updated Mon, 07 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। डीएम ईवा आशीष की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बिजली, पानी, शिक्षकों की समस्याओं समेत कुल 18 शिकायतें दर्ज हुई। डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भिकियासैंण, सल्ट, द्वाराहाट के लोगों की समस्याएं भी सुनी।
हवालबाग ब्लॉक के ज्योली-बसर मोटर मार्ग का निर्माण तीन किमी से आगे शुरू न होने की शिकायत मिली। इस पर लोनिवि के ईई ने बताया कि वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। निजी विद्यालय संचालकों ने भी समस्याएं बताईं। कहा कि वर्तमान में डीएलएड कोर्स के कारण विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। तीन साल से निजी विद्यालयों में आरटीई का धन भी नहीं मिला है। डीएम ने सीईओ से शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान बिजली, पानी, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, आपदा मद में निर्माण आदि शिकायतें भी सुनी गई। इसके बाद डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तहसीलों की समस्याएं भी सुनी। भिकियासैंण-भतरोंजखान मोटर मार्ग पर डेंजर जोन में पत्थर आने की शिकायत पर उन्होंने ईई को 15 दिन में मार्ग ठीक कराने के निर्देश दिए। मानिला-बरकिंडा पेयजल योजना का शेष कार्य शुरू नहीं होने की शिकायत पर उन्होंने जल निगम को संबंधित ठेकेदार से शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश देने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जनशिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय में लगने वाले जनता दरबार में लिखित शिकायतें लेकर पहुंचने को कहा, जबकि एसडीएम को भी जनशिकायतें सुनने, उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीडीओ को नियमानुसार आवास योजना में भी प्रस्ताव रखने को कहा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग से भिकियासैंण, सल्ट, द्वाराहाट तहसील की भी समस्याएं सुनी
बिजली, पानी, शिक्षकों की कमी के मुद्दे छाए रहे