{"_id":"5a32af484f1c1baf678c1906","slug":"201513271112-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पहली बार कानून का राज कायम हुआ: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पहली बार कानून का राज कायम हुआ: भट्ट
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नोटबंदी के सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं। काला धन सफेद करने के लिए खोली गई 2.34 लाख मुखौटा कंपनियां बंद हो गई हैं और देश का मुद्रा भार 100 अरब रुपये बढ़ गया है। उन्होंने कहा प्रदेश भाजपा सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है और पहली बार प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। वह बोले भाजपा की नीयत में खोट नहीं है और घोषणा के मुताबिक गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया जाएगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बीते कुछ दिनों से विपक्ष नोटबंदी को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन नोटबंदी के सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐतिहासिक फैसले से 65 हजार करोड़ का काला धन और 2450 करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता लगा है। भट्ट ने कहा कि फ्रांस की आर्गनाइजेशन फॉर इकोनोमिक कोऑरेशन डेवलपमेंट (ओईसीडी) ने हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया के तीन भरोसेमंद देशों में शामिल किया है।
उन्होंने कहा कि ऊधमसिंहनगर में हुए एनएच घोटाले में एसडीएम स्तर के पांच अधिकारी जेल भेज दिए गए हैं। राज्य की 65 से 70 प्रतिशत सड़कें एनएच के तहत कर दी गई हैं। अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज स्थापित करने के लिए भवनों के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण को लेकर अपना रुख कभी साफ नहीं किया और सदन में भी कांग्रेस इसे लेकर बचती रही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंचेश्वर बांध के निर्माण से काफी लाभ होगा। साथ ही डूब क्षेत्र से हटाने से पहले लोगों को नियमों के मुताबिक भूमि और मुआवजा आदि दिया जाएगा। एक सवाल जवाब में उन्होंने कहा कि नगर निकायों के विस्तार के लिए पालिकाओं द्वारा भेजे गए प्रस्तावों के आधार पर ही सरकार ने फैसला लिया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, हरीश पंत आदि मौजूद थे।