फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   लावारिस कुतों का बधियाकरण शुरू

लावारिस कुतों का बधियाकरण शुरू

Sun, 03 Dec 2017 10:14 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
लावारिस कुतों का बधियाकरण शुरू
अल्मोड़ा। नगर में आवारा कुत्तों की संख्या में अब कुछ हद तक कमी आने की उम्मीद है। नगर में लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए रविवार से बधियाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन एक दर्जन से अधिक लावारिस कुत्तों का बधियाकरण किया गया। अभियान के तहत करीब 800 कुत्तों का बधियाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला योजना से इसके लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से पांच लाख रुपये पश्ुापालन विभाग को अवमुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर में लावारिस कुत्तों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। लावारिस कुत्ते सड़कों और रास्तों पर जहां तहां बैठे रहते हैं। कुत्तों के झुंड कई लोगों को काट भी चुके हैं। नगर के लोग काफी लंबे समय से लावारिस कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। रविवार से बधियाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन एक दर्जन से अधिक कुत्तों की नसबंदी की गई। अभियान के तहत करीब 800 कुत्तों का बधियाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बधियाकरण के लिए फ्रेंडीकोज संस्थान दिल्ली के डॉक्टरों को बुलाया गया है। अभियान में फ्रेंडीकोज संस्थान की टीम के अलावा जिला प्रशासन, पशुपालन और नगर पालिका की ओर से सहयोग किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने शहर की जनता से अपने-अपने क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को पकड़ने में सहयोग की अपील की है ताकि नगर के लोगों को आवारा कुत्तों से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed