{"_id":"5989ef8e4f1c1b60718b4590","slug":"201502211982-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत चौकुना में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने रोपे गए पौधों को राखी बांध कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान गांव में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।
युवक मंगल दल की ओर से चौकुना स्थित ग्वल देवता मंदिर प्रांगण की भूमि और अन्य स्थानों पर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए थे। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन चौकुना में ग्रामीणों ने पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। युवक मंगल दल के अध्यक्ष कृष्णा सिंह धानक का कहना है कि समय-समय पर विभिन्न अभियानों के तहत पौधे रोपे गए, लेकिन संरक्षण के अभाव में वह पनप नहीं पाते हैं। पौधों में राखी बांधने से हर व्यक्ति को उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी का अहसास होता है।इस मौके पर श्यामसुंदर सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद थे।