{"_id":"598754f44f1c1b2d708b463d","slug":"201502041332-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से चल रहा सूर्योदय स्वरोजागर योजना का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से चल रहा सूर्योदय स्वरोजागर योजना का कार्य
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सूर्योदय स्वरोजगार योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम जिले में धीमी गति से चल रहा है। योजना के अंतर्गत जिले में चार-चार किलोवाट के 361 पावर प्लांट लगाए जाने हैं। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विभाग (उरेडा) अब तक 175 पावर प्लांट ही लगा सका है।
सूर्योदय स्वरोजगार योजना के तहत घरों में चार-चार किलोवाट के सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाने के लिए जिले से 361 लोगों ने पिछले वित्तीय वर्ष में आवेदन किया था। एक प्लांट की कुल लागत तीन लाख रुपये है। जिसमें लाभार्थी को सौर ऊर्जा प्लांट लगाने को 2.70 लाख रुपये (90 फीसदी) अनुदान दिया जा रहा है। तीस हजार रुपये (दस फीसदी) लाभार्थी को स्वयं वहन करने हैं। चार किलोवाट के प्लांट की प्रतिदिन बिजली उत्पादित करने की क्षमता 20 से 24 यूनिट है।
घर में बिजली की खपत करने के बाद लाभार्थी शेष बिजली पॉवर कारपोरेशन को बेच सकता है। इसके लिए लाभार्थी के यहां पावर कारपोरेशन द्वारा नेट मीटर (एक्सपोर्ट इंपोर्ट यूनिट) भी लगाया जा रहा है। रीडिंग के हिसाब से पावर कारपोरेशन लाभार्थी से क्रय की गई बिजली का भुगतान करेगा। योजना के अंतर्गत जिले में कुल 361 सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगने हैं। विभाग अब तक आवेदनकर्ता 175 लोगों के यहां यह प्लांट स्थापित कर चुका है। उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी जीसी मेहरोत्रा ने बताया कि 50 सौर ऊर्जा प्लांट को स्थापित करने के लिए सामग्री आ गई है। शेष बचे सभी लाभार्थियों के यहां सितंबर तक सौर ऊर्जा पावर प्लांट स्थापित कर दिए जाएंगे।