फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जैंती तहसील के ढाई दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल संकट गहराया

जैंती तहसील के ढाई दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल संकट गहराया

Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जैंती तहसील के ढाई दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल संकट गहराया
जैंती तहसील के ढाई दर्जन से अधिक गांव पानी को तरसे
विज्ञापन

जैंती (अल्मोड़ा)। तहसील के अंतर्गत जैंती पेयजल योजना, नया संग्रौली और पुभाऊं पेयजल योजनाओं के स्रोतों में सिल्ट आने के कारण पिछले एक सप्ताह से ढाई दर्जन से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति ठप है। तेज गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। नौलों में भी सुबह से ही पानी लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है।
पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण तहसील क्षेत्र में जैंती पेयजल योजना, नया संग्रौली और पुभाऊं पेयजल योजनाओं के स्रोतों में सिल्ट आने के कारण पिछले एक सप्ताह से जैंती, सुनाड़ी, भनलेख, खादी रोड, कांडे, लोहना, पुभाऊं, आरिगेल, थामखोली, मझाऊं, दन्योली, नया संग्रौली, बांजधार, बानतोली समेत ढाई दर्जन से अधिक गांवों में पानी नहीं आ रहा है। तेज गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत होने के कारण खासकर नौकरी पेशा लोगों तथा किराये पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है। नौलों और आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो जा रही है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। सुनाड़ी के प्रधान राजेंद्र जोशी ने बताया कि पानी नहीं आने से ग्रामीणों को दिक्कतों हो रही है। उन्होंने योजनाओं को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed