अल्मोड़ा। खेल विभाग की ओर से जिला खेल कार्यालय में हुए कार्यक्रम में वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में बेहतरीन सफलता के लिए 20 खिलाड़ियों को बैंक ड्राफ्ट वितरित कर सम्मानित किया गया। संयुक्त निदेशक (खेल) एसके सार्की और डीएसओ विनोद सिंह वल्दिया ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को बैंक ड्राफ्ट वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बैडमिंटन के लिए धीरेंद्र कुमार सेन को एक लाख रुपये, सिद्धार्थ रावत को 18 हजार 750 रुपये, ध्रुव रावत को 25 हजार 750, स्नेहा रजवार को नौ हजार 375, ताइक्वांडो खेल में पूर्णिमा बोरा को 12 हजार 500 रुपये, भाषित मठपाल को 19 हजार 500, ओमलाल शाह को 35 हजार, सागर आर्या को 20 हजार, पीयूष असवाल को 12500, आस्था जोशी को 12500, अंकित मेर को 32 हजार, कनिष्का मठपाल को 18750, राशी को 25 हजार, त्रिभुवन बिष्ट को 18750, विक्रम भंडारी को 2500, विजय बहादुर को 6250, गिरधर सिंह रावत को 2750, दिवाकर पुजारी को 5250, नीरज सिंह को एक लाख 58 हजार 333 रुपये का ड्राफ्ट प्रदान किया गया। वहां पर सेवानिवृत्त डीएसओ देवेंद्र चंद्र भट्ट, साई के सहायक प्रशिक्षक मयंक कपूर, बैडमिंटन प्रशिक्षक प्रशांत जोशी, बास्केटबॉल प्रशिक्षक हरीश गोस्वामी आदि थे।