{"_id":"579d029a4f1c1bfa1421e595","slug":"20-small-new-buses-are-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन डिपो अल्मोड़ा को 20 छोटी नई बसें दी जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन डिपो अल्मोड़ा को 20 छोटी नई बसें दी जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा डिपो में बसों की कमी बनी हुई है। इस कारण कई पर्वतीय रूटों में लंबे समय से सेवाएं ठप हैं। उन्होंने डिपो को 20 छोटी नई बसें देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने डिपो में कर्मचारियों की सीधी भर्ती पर रोक लगाने और 20 छोटी नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने एजेंसी चालक-परिचालकों को संविदा में रखने, कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति करने, डिपो में टूल्स, पार्ट्स की व्यवस्था करने, कर्मचारियों को वर्दी देने, बाह्य स्रोत से रखे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि रिकवरी के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अध्यक्षता पदम राम ने और संचालन रमेश चंद्र आर्या ने किया। बैठक में प्रांतीय संरक्षक अंबी राम, पदम राम, रमेश चंद्र, गणेश सिंह, नंदन लाल, जीवन लाल, नरी राम, रमेश राम, गोविंद राम, बीरी राम, कमल प्रसाद, राम प्रसाद, नरेश चंद्र, समी भारती, माधवानंद, गिरीश राम, भुवन राम, भरत कुमारआदि मौजूद थे।
विज्ञापन