{"_id":"6a46bc4478d8afa4e303404d","slug":"1979-candidates-applied-for-30-vacant-posts-of-home-guard-almora-news-c-232-1-shld1002-145556-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: होमगार्ड के 30 रिक्त पदों पर 1979 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: होमगार्ड के 30 रिक्त पदों पर 1979 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
Fri, 03 Jul 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में पुरुष होमगार्ड स्वयं सेवकों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। बेरोजगारी के दौर में उच्च शिक्षित युवा भी होमगार्ड बनने की लाइन में हैं। एमबीए डिग्री धारक युवाओं ने भी होमगार्ड पदों के लिए आवेदन किया है।
जिले में होमगार्ड के कुल 30 रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया 10 जून से 30 जून तक चली। जिले में कुल 30 पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया में कुल 1979 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। बेरोजगारी किस कदर बढ़ गई है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एमबीए, बीएड, एमकाम, एमएड, बीपीएड, एमएससी शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों ने भी होमगार्ड बनने के लिए आवेदन किया है। होमगार्ड के जिला कमाडेंट नितिन काकेरवाल ने बताया कि नौ जुलाई को आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 जुलाई से सही पाए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप जोख और दक्षता परीक्षा प्रारंभ की जाएगी।