फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   14 विधानसभाओं के लिए ईवीएम मशीन और वीवीपैट आवंटित की

14 विधानसभाओं के लिए ईवीएम मशीन और वीवीपैट आवंटित की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
14 विधानसभाओं के लिए ईवीएम मशीन और वीवीपैट आवंटित की
अल्मोड़ा। लोक सभा सामान्य निर्वाचन को सफल बनाने के लिए एनआईसी सभागार में अल्मोड़ा निर्वाचन क्षेत्र के लिए ईवीएम, वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। सभी 14 विधानसभाओं के लिए ईवीएम, वीवीपैट बूथवार आवंटित किए गए।
विज्ञापन


जिले की विधानसभा सल्ट के लिए 136 ईवीएम, 136 वीवीपैट, विधानसभा रानीखेत के लिए ईवीएम 133, वीवीपैट 133, विधानसभा सोमेश्वर के लिए 139 ईवीएम, 139 वीवीपैट, विधानसभा द्वाराहाट के लिए 146 ईवीएम, 146 वीवीपैट, विधानसभा अल्मोड़ा के लिए 144 ईवीएम, 144 वीवीपैट, विधानसभा जागेश्वर के लिए 178 ईवीएम, 178 वीवीपैट आवंटित की गई।
विज्ञापन


बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के लिए 186 ईवीएम, 186 वीवीपैट, विधानसभा बागेश्वर के लिए 184 ईवीएम, 184 वीवीपैट आवंटित की गई। पिथौरागढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिए 154 ईवीएम, 154 वीवीपैट, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के लिए 133 ईवीएम, 133 वीवीपैट, विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के लिए 155 ईवीएम, 155 वीवीपैट, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के लिए 145 ईवीएम, 145 वीवीपैट आवंटित की गई। चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के लिए 178 ईवीएम, 178 वीवीपैट, विधानसभा क्षेत्र चंपावत के लिए 143 ईवीएम, 143 वीवीपैट आवंटित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा की मौजूदगी में अल्मोड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की 14 विधानसभाओं के लिए रेंडमाइजेशन किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, नोडल ईवीएम केसी आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed