फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   युवाओं को नशे से मुक्त करने को आपरेशन नया सवेरा शुरू

युवाओं को नशे से मुक्त करने को आपरेशन नया सवेरा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को नशे से मुक्त करने को आपरेशन नया सवेरा शुरू
अल्मोड़ा। युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर लगाम लगाने और चरस, स्मैक आदि का धंधा करने वालों की धरपकड़ के लिए एसएसपी पीएन मीणा ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन नया सवेरा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के तहत नशाखोरों और नशे का कारोबार करने वालों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गलत रास्ते पर जा रही युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाने के साथ ही नशे के आदी हो रहे युवाओं की काउंसिलिंग का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने पत्रकारों को बताया कि नया सवेरा ऑपरेशन के तहत पुलिस सबसे पहले चरस, स्मैक सहित अन्य तरह के पदार्थों का कारोबार करने के धंधे में लिप्त तत्वों चिन्हीकरण कर रही है। इसके लिए पुलिस की एंटी ड्रग टास्क फोर्स, एसओजी और स्थानीय पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को कुछ धंधेबाजों के बारे में जानकारियां भी मिली हैं। गंभीर रूप से नशे के आदी हो चुके युवाओं को नशा उन्मूलन केंद्र भेजने में भी पुलिस संबंधित विभागों का सहयोग लेगी। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देने और उन्हें इससे दूर रखने के लिए स्कूल कॉलेजों में जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, निबंध और अन्य तरह की प्रतियोगिताएं आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विभिन्न संस्थाओं, बुद्धिजवयों, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि का भी सहयोग लिया जाएगा। एसएसपी ने यह भी बताया कि 2019 में अब तक 419 किलो गांजा, 2.930 किलो चरस, 2.30 ग्राम स्मैक पकड़ी गई है और 16 मामले पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed