फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   12,165 बच्चों को पुस्तकें खरीदने को नहीं मिले शेष 15 लाख

12,165 बच्चों को पुस्तकें खरीदने को नहीं मिले शेष 15 लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
12,165 बच्चों को पुस्तकें खरीदने को नहीं मिले शेष 15 लाख
अल्मोड़ा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को पुस्तकें खरीदने के लिए सरकार धनराशि उपलब्ध कराती है। वार्षिक परीक्षाएं निकट आ गई हैं, लेकिन जिले में सामान्य वर्ग के 12,165 बच्चों को किताबें खरीदने को अब तक शेष 15 लाख रुपये की धनराशि नहीं मिली है। अभिभावकों ने स्वयं व्यवस्था कर बच्चों के लिए किताबें खरीदी हैं।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूलों, हाईस्कूलों और इंटर कालेजों में कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों को सरकार निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराती है। कक्षा एक से पांचवीं तक 250 रुपये प्रति विद्यार्थी और कक्षा छह से आठवीं तक 400 रुपये प्रति विद्यार्थी धनराशि दी जाती है। प्राथमिक कक्षाओं के लिए केंद्र सरकार का अंशदान 150 रुपये और राज्य सरकार का सौ रुपये, जूनियर कक्षाओं के लिए केंद्र का अंशदान 250 रुपये और राज्य सरकार का अंशदान 150 रुपये है।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के बच्चों को छोड़कर अन्य वर्गों के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें खरीदने के लिए पूर्व में ही क्रमश: 250 रुपये और 400 रुपये की धनराशि उनके खातों में डाल दी गई है। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार के अंशदान के क्रमश: 150 रुपये और 250 रुपये मिल गए है, लेकिन सामान्य वर्ग के प्राथमिक कक्षाओं के 6477 बच्चों को राज्य सरकार के अंशदान के सौ रुपये और जूनियर कक्षाओं के 5688 विद्यार्थियों को 150 रुपये की धनराशि अब तक नहीं मिली है। प्राथमिक वर्ग के बच्चों के लिए 6,47,700 रुपये और जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए 8,53,200 रुपये अब तक राज्य सरकार से अवमुक्त नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed