फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कहां से घुसे आदमी हर जगह वाहनों का अतिक्रमण...

कहां से घुसे आदमी हर जगह वाहनों का अतिक्रमण...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
कहां से घुसे आदमी हर जगह वाहनों का अतिक्रमण...

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मालरोड पर जहां तहां खड़े दोपहिया वाहनों के कारण आम आदमी को निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बाद भी वाहन स्वामी वाहनों को नो पार्किंग में भी खड़ा कर रहे हैं। नगर पालिका की ओर से भी नए पार्किंग स्थल बनाए जाने की बात बार बार कही जा रही है लेकिन अभी तक पार्किंग स्थल बनकर तैयार नहीं हुए।


अल्मोड़ा शहर में बैंक, सरकारी कार्यालय आदि जगहों को जाने वाले मार्ग दोपहिया वाहनों के कारण लगभग बंद हो गए हैं। लोगों को या तो वाहनों को खिसकाकर आगे को जाना पड़ता है या फिर दूसरा मार्ग खोजना पड़ता है। पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने और अतिक्रमण करने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई भी की। दिसंबर माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1949 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई वाहनों में जैमर और चेन लगाने की कार्रवाई के साथ कोर्ट चालान भी किए हैं। इसके बाद भी हालात सुधर नहीं पाए हैं। मालरोड के अलावा एलआरसाह, जाखनदेवी, साई मंदिर, एनटीडी, धारानौला-करबला रोड, लिंक रोड में जहां तहां दुकानों के आगे से वाहन खड़े रहते हैं। पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य का कहना है कि पुलिस का अभियान लगातार जारी है। खासकर जो वाहन चालक गलत पार्किंग कर रहे हैं या फिर मार्ग बाधित कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed