{"_id":"5b58b5f54f1c1b764d8b4c2e","slug":"191532540405-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ दर्ज नहीं हो पाई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ दर्ज नहीं हो पाई एफआईआर
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। फर्जी प्रमाण पत्रों से नियुक्त पाने वाले सल्ट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीताकोट (सिराली बूढ़ाकोट) के निलंबित प्रधानाध्यापक खवानी सिंह के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।
एसआईटी की जांच में प्रधानाध्यापक के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) आरएस यादव ने दो सप्ताह पूर्व प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था। निलंबित प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय (प्रारंभिक शिक्षा) सल्ट से संबद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन प्रधानाध्यापक फरार चल रहा है।
डीईओ ने उप शिक्षा अधिकारी सल्ट गीतिका जोशी को निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए थे पर अब तक निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। इधर उप शिक्षा अधिकारी सल्ट गीतिका जोशी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक के यहां वह तहरीर देने गई थी, लेकिन राजस्व उप निरीक्षक मुख्यालय पर नहीं मिले और वह अवकाश पर बताए जा रहे हैं। जिससे प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।