फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सड़क के गलत सर्वे के विरोध में तहसील में धरना शुरू

सड़क के गलत सर्वे के विरोध में तहसील में धरना शुरू

Tue, 22 May 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क के गलत सर्वे के विरोध में तहसील में धरना शुरू
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तहसील सल्ट के अंतर्गत कुलोली-मुनड़ा-देवीखाल मोटर मार्ग के गलत सर्वे के विरोध में ग्रामीणों का तहसील परिसर में धरना शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने सड़क की सर्वे दोबारा करने की मांग की। धरना स्थल में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 2005 में कुलोली-मुनड़ा-देवीखाल मोटर मार्ग की घोषणा हुई थी। 2012 में सड़क का सर्वे किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में पुन: हुई सड़क के सर्वे में औलेत, डहला, तल्ला जसपुर, बरहलिया, टीट, कुनियाचौड़ आदि गांवों को छोड़ दिया गया। सड़क का सर्वे इन गांवों से दो किमी ऊपर कर दिया गया। जबकि 2005 में किए गए सर्वे में सड़क इन गांवों के मध्य होकर दर्शायी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊंची पहुंच वाले कुछ नेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए गलत सर्वे कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उपरोक्त गांवों को सड़क से नहीं जोड़ा तो सड़क नहीं बनने दी जाएगी। गुणानंद ध्यानी के नेतृत्व में अमित रावत, सोबन सिंह बोरा, अर्जुन रावत, राजेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, त्रिलोक सिंह, खुशाल सिंह, मनुवर सिंह, भगत सिंह, नंदन बोरा, शीला देवी, हंसी देवी, महेश्वरी देवी, सुमना देवी, गीता देवी, सावित्री देवी, मधुली देवी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed