फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सहकारिता सचिव ने किया गनियाद्योली में को आपरेटिव ड्रग फैक्ट्री का निरीक्षण

सहकारिता सचिव ने किया गनियाद्योली में को आपरेटिव ड्रग फैक्ट्री का निरीक्षण

Mon, 07 May 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता सचिव ने किया गनियाद्योली में को आपरेटिव ड्रग फैक्ट्री का निरीक्षण
फैक्ट्री में पहुंचे शासन के सचिव - फोटो : अमर उजाला
रानीखेत/अल्मोड़ा। सहकारिता सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने सोमवार को रानीखेत के गनियाद्योली में स्थित कोऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारिता सचिव प्रबंधक को फैक्ट्री के आय को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग व्यवस्था को सही करने, स्थानीय निजी डॉक्टरों से अनुबंध कर दवाइयों को बेचने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फैक्ट्री में बनने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी ली। औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों के प्रयोग, इसके माध्यम से लोगों को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आउटलेट शॉप के माध्यम से भी दवाईयों को बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्लांट के आधुनिकीकरण एवं भंडार क्षमता बढ़ाने के नेशनल हेल्थ मिशन भारत सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इस दौरान उन्होंने भंडार कक्ष, औषधि कक्ष का भी निरीक्षण किया। पशुपालन, डेरी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारियों को पशुपालन, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने को कहा। इस दौरान अपर निदेशक पशुपालन डॉ. पीसी कांडपाल, डीआर कोऑपरेटिव कुमाऊं एमपी त्रिपाठी, सीवीओ डॉ. राजीव चंद्रा, परियोजना प्रबंधक कोऑपरेटिव जीएस पंवार, प्रभारी प्रबंधक एसएस अली, सहायक निदेशक मत्स्य रितेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन


सहकारिता सचिव ने किया गनियाद्योली में कोऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री का निरीक्षण
निजी डॉक्टरों से अनुबंध कर दवाइयां बेचने के निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed